फूल से फुसलाने का मज़ा
फ़िज़ूल तुझे बुलाने का मज़ा
साँसें सुनने की वो कोशिश
वो आँखें पढ़ पाने का मज़ा
हिदायतों पे हामी भर लेना
सब कुछ भूल जाने का मज़ा
पासे सी पलटती बातों में से
एक पे अटक जाने का मज़ा
खर्च हो जाना रस्ते का वो
बातों के रह जाने का मज़ा
जाने किस बात पे जाने की
गले तेरे लग जाने का मज़ा
रुक के जाने की इक जिद
खुशबु के ना जाने का मज़ा
फूल से फुसलाने का मज़ा
फ़िज़ूल तुझे बुलाने का मज़ा
©nikkutiwari_
nikkutiwari_
-
nikkutiwari_ 87w
-
nikkutiwari_ 100w
तुम तय साहिल देखोगे
हम तह समंदर देखेंगे।
©nikkutiwari_ -
nikkutiwari_ 118w
जैसे कोई राह बनी हो,बस हम दो के लिए
ना तुम आगे चले कभी ना हम आगे चले।
©nikkutiwari_ -
nikkutiwari_ 118w
आसुओं से नाम मिटाता गया मैं
कहीं उसका, तो कहीं मेरा।
©nikkutiwari_ -
nikkutiwari_ 118w
मैंने सपने ज़्यादा देखे
तुम सोये ज़्यादा..
©nikkutiwari_ -
nikkutiwari_ 119w
"वादे तो कई हजार होते हैं
एक दिल टूटता है इश्क़ में"
©nikkutiwari_ -
nikkutiwari_ 120w
तुम मेरी
सबसे मशहूर शिकायत हो।
©nikkutiwari_ -
nikkutiwari_ 122w
"कि विवश होकर जो विष है पी लिया
मौत इसमें मेरी भी है।
जितनी फ़िक्र तुझे मेरी है सुन
उतनी मुझे तेरी भी है।
जितनी तमन्ना तुझे मेरी है
उतनी मुझे तेरी भी है।"
©nikkutiwari_ -
nikkutiwari_ 122w
सपने टूटने लगे सितारों से पहले
नींद में फर्क़ मेरे कितना हो गया।
©nikkutiwari_ -
nikkutiwari_ 123w
#mirakee #hindiwritings #hindi #kavita #shayri #shayar #hindiwritings #hindipoetry #hindiquotes #hindiwordporn #readwriteunite #writers_together #kavi #hindithoughts #ishq #indiewriter #writersnetwork #writersofig #poetsofig #love #hate #heartbreak #breakups #writers #writersofinstagram #poetsofinstagram #writersofig #poetsofig #love #hate #heartbreak #breakups #writers #writersofinstagram #poetsofinstagram #writersofig #poetsofig #love
एक पोशाक मिली पहनने को
पिछले जन्मदिन पे।
बड़ी थी मेरे लिए
पर जकड़ ऐसी
की कभी उतार ही नहीं सका।
©nikkutiwari_
