शब्द.....
"शब्दो"..का "वजन".. तो बोलने के भाव से पता चलता हैं..
बाकि "वेलकम"... तो... "पायदान" पर भी लिखा होता हैं..
शब्द से "ख़ुशी"..
शब्द से ही "ग़म"..
शब्द ही "पीड़ा"..
शब्द ही "मरहम"..
©man_ki_pati
-
man_ki_pati 40w
शब्द....
ये शब्द बड़े ही कीमती होते हैं...
कभी किसी का आशियाँ सजा देते हैं शब्द...
तो कभी किसी का आशियाँ उजाड़ देते हैं शब्द...
कभी प्यार से दिल को सराबोर करते हैं शब्द...
तो कभी तेज़ धार से मन छलनी करते हैं शब्द..
कभी मन के चमन में बाहर ले आते हैं शब्द...
तो कभी उसी दिल को तार तार करते हैं शब्द...
कभी शत्रु को भी अपना मित्र बना लेते हैं शब्द..
तो कभी मित्र को भी शत्रु बना देते हैं शब्द...
इन शब्दों कि महिमा बड़ी निराली हैं दोस्तों...
कभी मीठी मीठी धुन सुनाकर लुभा लेते हैं शब्द...
कभी इंसान को किसी चक्रव्यूह में फसा देते हैं शब्द...
कभी "प्यार"....
कभी "धोका"....
कभी "गुस्सा"..दिलाते हैं शब्द...
कभी दिल पर लगी चोट पर "मरहम" लगाते हैं शब्द..
कभी किसी को सम्मान के सिंघासन पर बैठा देते हैं शब्द...
तो कभी किसी के सम्मान कि धज्जिया उड़ा देते हैं शब्द...
इन शब्दों का इस्तेमाल संभाल कर करो दोस्तों...
इनसे सदा जोड़ो किसी का दिल ना तोड़ो दोस्तों..
शब्दों में बड़ी ताकत इनका सदुपयोग करो तुम.
दिलो को ठेस पंहुचा कर इनका दुरूपयोग ना करो तुम..
इन शब्दों कि महिमा से ऊंचाइयों पर पहुंचते हो तुम..
ऊंचाइयों को प्राप्त कर फिर अपने स्थान से ना गिरो तुम..
डरना सीखो उस ईश्वर के न्याय से तुम..
किसी को आंशू दे अन्याय ना करो तुम..
किसी कि आह बनकर न उसके मन में बसों तुम..
जो कहते हो वही करो.. अपने शब्दों पर डटो तुम..
विश्वास टूटे किसी का ऐसे शब्द न कहो तुम..
किसी को विश्वास दिलाकर.. विश्वास को न तोड़ो तुम..
बनोगे सच्चे तो दिल में सबके.. बस जाओगे..
इंसानियत रखोगे दिल में तभी तो इंसान कहलाओगे..